Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें – कमिश्नर  

मंडला 3 अक्टूबर 2024

संभागीय कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टर्स से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य स्तर व जिला स्तर के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें। साथ ही जानकारी अपडेट करें। बैठक में उन्होंने राजस्व महा अभियान, जिले में औद्योगिक प्रगति व विस्तार की गतिविधियां, आईटी पार्क, अतिशेष शिक्षकों की युक्तियुक्त करण, खाद की उपलब्धता, ग्रीष्म काल में पेयजल संकट, पुलिस बैंड, तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्ययोजना पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मंडला एनआईसी कक्ष में  कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सीइओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह साहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन 9 सितंबर को

Reva India News

आकांक्षी विकासखंड मवई में किया गया संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

Reva India News

उत्कृष्ट शिल्पियों के आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment