Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न

मण्डला 3 अक्टूबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति तथा जनजाति (अत्याचार-निवारण) अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 30 सितंबर 2024 तक के पंजीबद्ध प्रकरणांे को आगामी 7 दिवस में निराकरण करने की कार्यवाही पूर्ण करें। एससी-एसटी से जुड़े प्रकरणों पर आवश्यकतानुसार अपील की कार्यवाही भी करें। उन्होंने कहा कि राहत संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अधिनियम के क्रियान्वयन संबंधी कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, विधायक बिछिया नारायण पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नवीन प्राथमिक शाला देवगांव के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली बनाई राखियाँ

Reva India News

बहुउद्देशीय खेती अपनाकर लाभ कमा रहे फत्तेचंद

Reva India News

अन्नदाताओं की समृद्धि का आधार है खेती पीएचई मंत्री श्रीमती उईके ने खेत में रोपे धान के पौधे

Reva India News

Leave a Comment