Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने देवकी बाई को दी 5100 रूपए की आर्थिक सहायता

मंडला 3 अक्टूबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा पर ही निराकरण कर जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

30 सितम्बर को आयोजित जनसुनवाई में जिले के ग्राम इन्द्रा मोहगांव निवासी देवकी बाई बेरागी ने बच्चे के पालन पोषण के संबंध में कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आवेदिका को कलेक्टर कार्यालय बुलाकर रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 4 अक्टूबर को आवेदक देवकी बाई को 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर सहायता उपलब्ध कराई। देवकी बाई ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

5 जनवरी से प्रारंभ होंगी प्रीबोर्ड की परीक्षायें

Reva India News

घरेलू हिंसा रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान

Reva India News

मतदाता सूची की तैयारियों संबंधी बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment