Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घरेलू हिंसा रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान

मंडला 29 नवंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मण्डला रोहित बड़कुल के मार्गदर्शन में हम होंगे कामयाब में जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की मंशा के अनुसार महिला एवं बाल विकास एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पॉश एक्ट 2013, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम पर संवाद, वन स्टॉप सेन्टर से संबंधित जानकारी में गैर सरकारी संगठनों के संबंध में जानकारी का प्रचार प्रसार किया गया। घरेलू हिंसा की रिपोर्ट करने और उपलब्ध सहायता सेवाओं तक पहुंचने के महत्व पर केन्द्रित गतिविधि/कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा छात्र-छात्राओं को जेंडर संवेदीकरण, छात्रों को भावी जीवन में कार्यस्थल पर अपनी सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने, समस्याओं से निपटने की जानकारी दी गई। इस दौरान लघु फिल्म आत्मबोध एवं चुप्पी तोड़ो दिखाई गई। तत्पश्चात छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम। इसके बाद दीपिका ठाकुर जिला विधिक अधिकारी द्वारा पॉश एक्ट (यौन उत्पीड़न से निवारण अधिनियम) 2013 के बारे में कानूनी जानकारी दी गई कि यह कब अस्तित्व में आया और किस प्रकार भंवरी देवी कांड विशाखा गाइडलाईन के रुप में आज महिलाओं को सुरक्षा दे रहा है। अपने अधिकारों के प्रति किस प्रकार सजग रहें यह कैसे काम करता है शिकायत दर्ज करने का क्या तरीका है ? इसकी जांच के लिए बनाई गई समिति किस प्रकार सहायक है सभी जानकारी सारंगर्भित रुप में बताई गई। इसी तारतम्य में प्रवीण कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश/सचिव जि.वि.सेवा प्रा. मंडला द्वारा बच्चों को सरल शब्दों में नियम के उपयोग और उसके फायदे बताये गये। साथ ही हिदायत दी गई कि नियम का दुरुपयोग करने वालों को सजा का भी प्रावधान है। यदि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझें तो कोर्ट में पड़े लंबित प्रकरण जल्द ही सुलझा लिये जाएंगे और कोर्ट पर अतिरिक्त भार कम हो जायेगा। कार्यक्रम में डाइट प्रिंसिपल डीसी उइके, शिक्षकगण, स्टॉफ, छात्र-छात्राएं, वन स्टॉप सेन्टर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

हेलमेट से सुरक्षा, सतर्कता से साइबर बचाव – गांव-गांव पहुंची मंडला पुलिस

Reva India News

विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए उत्साहित करना जरूरी – मंत्री श्रीमती उइके जिला प्रशासन के नवाचार द वाटर बेल का किया शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रदेश के स्कूलों में अपनाने की करेगी चर्चा जिला प्रशासन को दी बधाई

Reva India News

बीजाडांडी विकासखण्ड में किया गया मतदाताआंे को जागरूक

Reva India News

Leave a Comment