Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों से अपील सावधानियों और सुरक्षा मापदंडों का पूर्णतः पालन करें

मंडला 3 अक्टूबर 2024

अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. मंडला ने बताया कि अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) वृत्त मण्डला द्वारा 3 अक्टूबर से प्रारंभ हुए नवरात्रि महोत्सव के आयोजकों से कार्यक्रम स्थल/पंडालों में वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली उपयोग करने व सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा पंडालों का निर्माण विद्युत लाईनों से पर्याप्त दूरी बनाते हुये करने की अपील की गई है। दूरस्थ पंडालों में तार पर हुकिंग कर सीधे बिजली उपयोग में नहीं लें, यह बहुत ही खतरनाक होता है। साथ ही उत्सव, बारिश के दौरान करेंट से बचाव को लेकर अतिरिक्त सतर्कता भी बरती जाये। जमीन पर कोई खुला तार न रखा जाए। उत्सव आयोजक कटे, टूटे तारों को पंडाल व कार्यक्रम स्थल पर उपयोग नहीं करे। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव आयोजकों से अपील की जाती है कि कृपया सावधानियों/सुरक्षा मापदंडों का पूर्णतः पालन करें और पंडालों का निर्माण विद्युत लाईनों से पर्याप्त दूरी पर करें।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में कन्या-पूजन किया

Reva India News

कलेक्टर निवास पर कन्यापूजन, रामनवमी पर आस्था और परंपरा का संगम

Reva India News

112 इंडिया ऐप: नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक एकीकृत और शक्तिशाली समाधान  

Reva India News

Leave a Comment