Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षा से व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार होता है- कलेक्टर माध्यमिक शाला मालीमोहगांव में अक्षर कोना का अवलोकन

मंडला 5 अक्टूबर 2024

      कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंडला विकासखंड के माध्यमिक शाला मालीमोहगांव में संचालित अक्षर कोना का अवलोकन किया। उन्होंने नवसाक्षरों से आत्मीय चर्चा करते हुए उन्हें आगे भी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा से व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार होता है। कलेक्टर ने कहा कि नवसाक्षरों को शब्दों से वाक्यों का भी ज्ञान कराएं। साथ ही वित्तीय साक्षरता पर भी ध्यान दें। इस दौरान नवसाक्षरों से पढ़ना लिखना सीखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई और सभी को बताया कि जीवन में पढ़ाई लिखाई कितना आवश्यक है, बैंक का काम आसान हो जाता है, हमें कोई धोखा नहीं दे सकता, हम अपना कामकाज बहुत आसानी से कर सकते हैं, ग्रीन बोर्ड पर सभी से स्वर व्यंजन लिखवाया और सबको प्रोत्साहित किया, अक्षर कोना के नौ साक्षरों द्वारा स्वर व्यंजन लिखे गए एवं अपना नाम लिख करके बताया गया।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ स्‍थानीय खेल खेलकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करें, ताकि बच्चों का शारीरिक विकास भी हो सके। कलेक्टर ने कहा कि सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आकर मन लगाकर पढ़ाई करें। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा, एपीसी केके उपाध्याय सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नस्ल सुधार और आधुनिक पशुपालन से बढ़ेगी ग्रामीण आय: सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव ने गाजीपुर कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

Reva India News

बैडमिंटन में मण्डला के खिलाडिय़ो ने जीता खिताब

Reva India News

जिले में साहस-जेंडर जस्टिस लैब्स की शुरुआत

Reva India News

Leave a Comment