Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

मंडला 11 अक्टूबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए नावघाट और संगमघाट में बने विसर्जन कुंडों का अवलोकन किया। उन्होंने विसर्जन कुण्डों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशिक्षित तैराकों के माध्यम से ही कराने के निर्देश दिए। जिससे प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके। विसर्जन के दौरान कुंड में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि विसर्जन कुंड के समीप किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति न दें। किसी भी प्रतिमा का विसर्जन नर्मदा नदी या अन्य नदियों में नही किया जा सकेगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विसर्जन कुंड स्थल में लाईट का समुचित प्रबंध और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने कहा कि पूजन सामग्री को एकत्रित करने के लिए पृथक से व्यवस्था की जाए। विसर्जन कुंड में पूजन सामग्री विसर्जित न किया जाए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशिक्षित स्टॉफ के द्वारा ही संपन्न कराया जाए। विसर्जन कुंड के चारो ओर बेरीकेट का निर्माण करें और उक्त बेरीकेट के अंदर किसी भी व्यक्ति को न आने दें। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर प्रशिक्षित गोताखोरों को तैनात रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, मंडला एसडीएम सोनल सिडाम, नगरपालिका सीएमओ गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

तितरी बाई को रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित बाहर निकाला गया

Reva India News

जिला जेल मण्डला में किया गया वृक्षारोपण

Reva India News

रोजगार मेला नगरपालिका टाऊनहॉल में आज

Reva India News

Leave a Comment