Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत शक्ति अभिनंदन अभियान का समापन हुआ

मंडला 11 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शक्ति अभिनंदन अभियान का समापन किया गया। जिले में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक मिशन शक्ति के अतंर्गत नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के तहत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा हेतु शक्ति संवाद कार्यक्रम जिले के थानों में आयोजित किया गया। एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा के द्वारा महिला सुरक्षा और थानों की प्रक्रियाओं के संबंध में अवगत कराया गया। साइबर क्राइम और उनसे जुड़े अपराधों के प्रति किस प्रकार सजग रहा जाए इसके बारे में बताया गया। घरेलू हिंसा और लैंगिक अपराधों के प्रति कोई भी महिला थाने या वन स्टॉप सेन्टर में आकर अपनी व्यथा बता सकती है। इसके लिए हर समय उनकी समस्या को सुनने के लिए महिला उपलब्ध रहेगी। जिससे पीड़ित महिला सहज रुप से अपनी बात कह सकती हैं। इस दौरान ऑनलाइन वित्त संबंधी लेन-देन में होने वाली धोखाधड़ी के प्रति कैसे जागरुक रहे और उसे रोके इस संबंध में बताया गया। प्रशासक मधुलिका उपाध्याय के द्वारा सायबर सुरक्षा के लिए आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में शक्ति स्वरुपा नारी की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाती है ऐसी नारी शक्ति को समर्पित यह अभियान वर्तमान समय की आवश्यकता को सार्थक करता है। उन्होंने विभिन्न स्कूलों, कालेजों, स्टडी सेन्टर, सार्वजनिक स्थलों पर किये गये प्रयासों के बारे में अवगत कराया। महिला हिसा जैसे- दहेज हिंसा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और नाबालिकों के शोषण जैसी हिंसा और पॉक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बाल अपराध को रोकने के लिए पॉक्सो एक्ट, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर,महिला 181 की जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग से थाना प्रभारी एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी और महिला एवं बाल विकास से पर्यवेक्षक प्रीति झारिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा वन स्टॉप के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पौंड़ीमाल के उच्च श्रेणी शिक्षक निलंबित एवं अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त  

Reva India News

रतनजोत के बीज खाने से बीमार हुए बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Reva India News

बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्राध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण सतर्कता और संवेदनशीलता से कराएं परीक्षा- कलेक्टर डाईट में केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

Leave a Comment