Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खाद्य प्रतिष्ठानों से जांच हेतु खाद्य के नमूले लिए गए

मंडला 24 अक्टूबर 2024

जिला आपूर्ति अधिकारी मंडला ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर के मार्गदर्शन में गठित निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा मंगलवार को तहसील नैनपुर में राजस्व एवं खाद्य विभाग संयुक्त रूप से नायब तहसीलदार श्री धर्मराज तुरकर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती वंदना थागले एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एस. वरकड़े के द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की गई।

इस दौरान सेम्पल में रेडमून कैफे एण्ड फैमिली रेस्टोरेंट से चीज एवं मसाले का नमूना पनीर का नमूना और प्रसादम रेस्टोरेंट समनापुर से पनीर का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के तहत निरीक्षण कर नमूना संग्रहित कर समुचित कार्यवाही की गई। घरेलू गैस सिलेण्डर का प्रकरण में रेडमून कैफे एण्ड फैमिली रेस्टोरेंट से 2 नग घरेलू गैस सिलेण्डर, मिड डे ट्रीट रेस्टोरेंट समनापुर से 4 नग घरेलू गैस सिलेण्डर और 90 कैफे एण्ड रेस्टोरेंट से एक नग घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किए गए। उक्त प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग पाये जाने का आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related posts

4 दिवसीय रज़ा स्मृति का शुभारंभ आज रज़ा कला वीथिका और रपटा घाट में सजेंगी रंगों की महफ़िल झंकार भवन में गूंजेगी शायर और कवियों की आवाज़

Reva India News

10 से 17 अक्टूबर तक कान्हा में आयोजित होगा ’कोदो-कुटकी तिहार’ स्थानीय व्यंजन, उत्पाद एवं आदिवासी संस्कृतिक की दिखेगी झलक

Reva India News

क्रिटीकल एवं वल्नरेवल मतदान केन्द्रों का अनिवार्यतः भ्रमण करें – हर्षिका सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी के अधिकारियों को निर्देश

Reva India News

Leave a Comment