Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाईन तथा समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम की समीक्षा

मंडला 25 अक्टूबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन तथा समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम के तहत विभागवार विषयों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में 100 दिवस से अधिक के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लम्बित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित विभागों की विभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, डिप्टी कलेक्टर लालशाह जगेत, सभी एसडीएम उपस्थित थे।

Related posts

विश्व कल्याण के लिए हरदाहा परिवार ने किया यज्ञ

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सैयद हैदर रजा कला विथिका का निरीक्षण किया

Reva India News

23 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

Leave a Comment