Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सलवाह में भू माफिया ने किया कब्जा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर कार्यवाही न होने पर भू माफियाओं के हौसले बुलंद

मंडला। गांव हो या शहर अवैध अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लोग नियमों को ताक में रखकर बेखौफ कहीं भी अतिक्रमण कर रहे है। एक ऐसा ही मामला जिले के घुघरी विकासखंड के ग्राम सलवाह का सामने आया है। यहां एक अतिक्रमणकारी ने विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी शिकायत विगत दिवस ग्रामीणों ने मंडला कलेक्टर से की है।
जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर ग्राम सलवाह में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। यहां एक अतिक्रमणकारी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी शिकायत हाल ही में जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर से की थी।
संकुल प्राचार्य पतिराम झरिया ने एसडीएम व् तहसीलदार को पत्र लिखकर स्कूल की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग भी की है। बावजूद इसके दबंग भूमि माफिया के रिश्तेदार द्वारा विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जबकि विगत 15 अक्टूबर को ग्रामीणों ने जनसुनवाई में इस अतिक्रमण के संबंध में शिकायत भी की है, लेकिन अतिक्रमण कारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। इसके साथ ही विगत दिवस तहसीलदार ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया थ। तहसील न्यायालय में मामले की जाँच की जा रही रही है। लेकिन अतिक्रमणकारी के हौंसले बुलंद है।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 मार्च 2023

Reva India News

जिले में मिले 103 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

Reva India News

कलेक्टर ने की चैक देकर मीना की आर्थिक सहायता

Reva India News

Leave a Comment