Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए मंडला जिले के गौरव दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मंडला 13 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 14 एवं 15 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले मंडला गौरव दिवस कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती सोनल सिडाम को नोडल अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग श्री संतोष शुक्ला को सहायक नोडल और पीओ जिला पंचायत श्री कपिल तिवारी को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 14 नवंबर को वाकाथान का आयोजन प्रातः 8 बजे से प्रातः 8:30 बजे तक पुलिस ग्राउंड स्टेडियम में संपन्न होगा। जुम्बा का आयोजन प्रातः 8:30 बजे से प्रातः 9 बजे तक स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न होगा। जनजाति ओलम्पिक स्थानीय खेल खो-खो, पिट्टू, गिल्ली-डंडा और रस्सा-कसी प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न होगा। हस्ताक्षर अभियान, वॉलपेंटिंग और गोंड़ीपेंटिंग का आयोजन व प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से सायंकाल 5 बजे तक कलाविथिका में संपन्न होगा। नर्मदा पंचचौकी महाआरती और दीपदान सायंकाल 6:30 बजे से सायंकाल 7:30 बजे तक माहिष्मती घाट में संपन्न होगा। फ्लेश मोब डांस, आरडी कॉलेज मंडला, सरदार पटेल कॉलेज मंडला, गर्ल्स कॉलेज मंडला सांयकाल 7:30 बजे से रात्रि 8 जे तक माहिष्मती घाट में संपन्न होगा।

15 नवंबर को गौरव दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम –

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 15 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले गौरव दिवस कार्यक्रम के आयोजन और स्थानों का चयन कर लिया है। जिसके तहत स्थानीय जनजातीय करमा, सैला नृत्य एवं गायन प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक सेमरखापा खेल मैदान में संपन्न होगा। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कृष्ट अभियान एवं बिरसामुंडा जीवनदर्शन पर नाट्यमंचन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेमरखापा ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। मास्टर शेफ प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे से सायंकाल 4 बजे तक और फूड फेस्टिवल पारंपरिक हस्तशिल्प की प्रदर्शनी मेहंदी, टेटू, पोट्रेट, स्कैचिंग, हस्ताक्षर केपिंग, झाकी, पम्पलेट, बैनर के माध्यम से योजनाओं एवं उत्पादों का प्रदर्शन, वित्तीय साक्षरता आधारित जनजाति जागरूकता सायंकाल 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक बैगा-बैगी चौक से योजना भवन तक आयोजित होगा। कवि सम्मेलन रात्रि 8 बजे से जिला योजना भवन में संपन्न होगा।

Related posts

डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्लानिंग सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

Reva India News

बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम 07642-252554

Reva India News

शरद पूर्णिमा पर मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुई केबिनेट मंत्री

Reva India News

Leave a Comment