Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान जिले की जानकारियों के लिए अधिकारी नियुक्त

मंडला 21 नवंबर 2024

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद निवास एवं पंचायतों के उप निर्वाचन 2024 (उत्तरार्द्ध) हेतु निर्वाचन के संचालन के प्रेक्षण हेतु श्री अरूण पाण्डे, भा.प्र.से. (सेवा निवृत्त) भोपाल (म.प्र.) को मण्डला जिले के लिये आयोग द्वारा प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार प्रेक्षक द्वारा इस जिले में प्रथम चरण में 24 नवम्बर 2024 से 28 नवम्बर 2024 तक तथा द्वितीय चरण में 8 दिसम्बर 2024 से 12 दिसम्बर 2024 तक नगर परिषद निवास एवं पंचायतों के उप निर्वाचन 2024 (उत्तरार्द्ध) के दौरान भम्रण किया जाना है। जिले में उपस्थित होने वाले प्रेक्षक को नगर परिषद निवास एवं पंचायतों के उप निर्वाचन 2024 (उत्तरार्द्ध) की जानकारियाँ उपलब्ध कराने एवं उनके साथ भ्रमण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु श्री राहुल शाडिल्य खनिज अधिकारी मण्डला को संपर्क अधिकारी तथा श्री विशाल जांगजुड़े स्टेनोग्राफर संभागीय प्रबंधक मोहगांव परियोजना मंडल मण्डला को नियुक्त किया गया है।

Related posts

मछली पालन से जुड़े सभी लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड योजना

Reva India News

जिले में मिले 4 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

कलेक्टर ने चार खाद्य संस्थानों को दिया एफएसएसएआई स्वच्छता रेटिंग प्रमाण पत्र

Reva India News

Leave a Comment