Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मछली पालन से जुड़े सभी लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड योजना

मण्डला 29 जनवरी 2022

सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मछली पालन से जुड़े सभी लोगों के लिए मछली पालन विभाग के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ मछली पालन की गतिविधि से जुड़े सभी प्रकार के लोगों को मिलेगा। स्वयं के तालाब में मछली पाल रहे कृषक, मछली बेचने वाले, नदियों से या अन्य जगह से मछली पकड़ने वाले, शासकीय तालाबों के पट्टा धारक मछली समिति, समूह, व्यक्ति, फेरी लगाकर बेचने वाले व्यक्ति आदि को भी लाभ मिलेगा।

मछली पालन की गतिविधि से जुड़े सभी व्यक्ति मछली पालन विभाग के किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हितग्राही कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला मण्डला में हर बुधवार केम्प में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

उपार्जन कार्य में धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें – हर्षिका सिंह उपार्जन कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

जैविक खेती प्रायोगिक कार्य के लिए शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

विशेष पेंशन शिविर का आयोजन 17 दिसंबर से

Reva India News

Leave a Comment