Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन

मंडला 29 नवंबर 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार रानी अवन्ती बाई विद्यालय मंडला में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं को निर्वाचन नामावली में नाम दर्ज करने, मतदान का अधिकार, निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने अनेक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए छात्र ही कल का मतदाता है जिले के समस्त शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय में विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्लोगन प्रतियोगिता में निर्वाचन नामावली में दर्ज करना जरूरी है, अपने बी.एल.ओ. को जानें, हर वोट अनमोल है तथा मेरा वोट मेरी ताकत है। निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत सशक्त एवं समृद्ध लोकतंत्र के लिए मतदान का महत्व। वाद-विवाद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्या मतदान को अनिवार्य किया जाना चाहिए। चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत आर्दर्श मतदान केंद्र, मतदाता जागरूकता से सम्बंधित चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम-महिमा नाविक पीएम श्री कन्या शाला स्कूल महाराजपुर। द्वितीय-सोनम यादव हायर सेकेण्डरी रामनगर, तृतीय- आभा नाविक रानी अवन्ती बाई कन्या  हायर सेकेण्डरी स्कूल मंडला। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम- हिना खान रानी अवन्ती बाई कन्या हायर सेकेण्डरी रामनगर। द्वितीय- राखी सोनी पीएम श्री कन्या शाला महाराजपुर तृतीय- रोहित भावरे हायर सेकेण्डरी स्कूल रामनगर। वाद-विवाद (पक्ष) प्रतियोगिता में प्रथम-साक्षी पोर्ते रानी अवन्ती बाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मंडला। द्वितीय- जूही बरमैया पीएम श्री कन्या शाला स्कूल महाराजपुर, वाद-विवाद (विपक्ष) प्रतियोगिता में प्रथम-पारी भावरे पीएम श्री कन्या शाला स्कूल महाराजपुर, द्वितीय- सुभी परिहार रानी अवन्ती बाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मंडला। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम- संस्कृति झरिया कन्या शाला स्कूल महाराजपुर, द्वितीय- मान्य साहू हायर सेकेण्डरी रामनगर, तृतीय- अंजली मरावी रानी अवन्ती बाई। प्रितियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 25 जनवरी 2025 को नेशनल वोटर्स डे के अवसर पर सम्मानित किया जावेगा।

Related posts

शासकीय आईटीआई मंडला में प्लेसमेंट डाईव 3 फरवरी को  

Reva India News

कलश शोभायात्रा के साथ श्री हरि रामकथा  

Reva India News

कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान

Reva India News

Leave a Comment