Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलश शोभायात्रा के साथ श्री हरि रामकथा  

                                                 मण्डला। गुरूवार को श्री हरिराम कथा का आयोजन आरंभ हुआ महिष्मति घाट में मां नर्मदा का पूजन किया गया और यहां से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए सरस्वती स्कूल पहुंची। जहां पर विधि विधान से राम दरबार का पूजन अर्चन करते हुए कलश स्थापित किए गए। यहां पर कथावाचक सुश्री गीता कुमारी पान जी ने भगवान श्रीराम के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने राम कथा के बारे में बताया कि हमें राम की तरह अपने माता-पिता, गुरुजनों की भावनाओं को पूरा-पूरा सम्मान करना चाहिए। इस कथा से हमें साहस और बुधि से प्रत्येक कठिनाइयों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। विपरीत परिस्थितियों में धीरज बनाए रखना भी इस कथा के माध्यम से हम सीखते हैं। उन्होंने बताया कि राम कथा का महत्व एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक तत्व है। यह हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राम कथा सुनने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है साथ ही यह हमें बुरे कर्मों से दूर रहने में मदद करती है। एकल अभियान संभाग महाकौशल भाग रेवांचल अंचल मण्डला में श्री हरि राम कथा कार्यक्रम का आयोजन 22 मई से 26 मई तक सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण लालीपुर में किया जा रहा है यहां पर दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक रामकथा होगी। यहां भक्तों के लिये प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। रेवांचल अंचल मण्डला के पदाधिकारियों ने सभी नगरवासी एवं समिति के श्रद्धालु बंधुओ से अपील की है कि संगीतमय राम कथा कार्यक्रम में पहुंच कर धार्मिक आनंद लेने के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने व अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होंवे।

Related posts

रंगोलियों में दर्शाया गया लोकतंत्र में मतदान का महत्व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया आयोजन

Reva India News

जिले में अब तक 466.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

ग्राम इंद्री प्रशासन आपके द्वार जनसेवा शिविर का आयोजन शिविर में 560 आवेदन आए, 98 का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

Leave a Comment