Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकारगणों ने महात्मा गांधी स्टेडियम में साफ सफाई और श्रमदान किया

मंडला 30 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंडला शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत शनिवार को सुबह महात्मा गांधी स्टेडियम नगरपालिका मंडला में साफ सफाई कर श्रमदान किया। जिला प्रशासन के द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान में जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी, समाजसेवी व्यापारी स्वयंसेवी संस्थाएं जनप्रतिनिधि, पत्रकार और नागरिकगण शामिल हुए। सभी ने स्टेडियम में श्रमदान करते हुए कूड़ा करकट उठाए और साफ सफाई की। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को विभागीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों और नागरिकों के साथ मिलकर मंडला शहर के प्रमुख स्थानों और नर्मदा नदी के घाटों की साफ सफाई कर रहे हैं। इस दौरान कचरा एकत्रित कर कचरे को अन्यत्र ले जाकर नष्ट किया जाता है। लोगों को समझाइश दी जाती है कि अपने शहर और नर्मदा नदी के तटों को साफ सुथरा रखें। किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। इस अवसर पर नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पत्रकारों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी स्टेडियम की साफ सफाई की। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि आज स्टेडियम की साफ-सफाई की जा रही है। मैदान का समतलीकरण किया जा रहा है,

जिससे खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सके। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखें। अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें। किसी भी प्रकार का कचरा या कूड़ा-करकट इधर-उधर न फेकें। कूड़ा-कचरा हमेशा डस्टबिन या कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को भी सभी नागरिक मिलकर स्वच्छ रखें। स्टेडियम में किसी भी प्रकार का कचरा न फैलाएं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नर्मदा नदी की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए कहा कि कोई भी नागरिक या श्रद्धालु नर्मदा नदी में दूषित सामाग्री न डालें। नर्मदा नदी में गंदे कपड़े न धोएं। साबुन लगाकर न नहाएं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि नर्मदा नदी के तटों को भी हमेशा साफ सुथरा रखें।

Related posts

चना, मसूर, राई/सरसों के उपार्जन हेतु कृषक पंजीयन 10 मार्च तक

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शक्ति सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण हेतु बैठक 13 सितंबर को आयोजित होगा

Reva India News

Leave a Comment