Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तहसीलदार घुघरी के विरूद्ध 7 हजार 250 रूपए की शास्ति अधिरोपित की

मंडला 2 दिसंबर 2024

कलेक्टर एवं द्वितीय अपीलीय अधिकारी (लोकसेवा) श्री सोमेश मिश्रा ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 में निहित प्रावधानों के तहत् श्री चंद्र कुमार वट्टे तहसीलदार घुघरी पर 7 हजार 250 रूपए की शास्ति अधिरोपित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इस संबंध में तहसीलदार घुघरी को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया जिसका प्रतिउत्तर समाधानकारक न होने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया। तहसीलदार घुघरी के विरूद्ध म.प्र. लोक सेवा केन्द्र/एम.पी. ऑनलाईन/ऑनलाईन ई-केवायसी के माध्यम प्रेषित 29 आवेदन पत्रों का निश्चित समय-सीमा में निराकरण न होने के कारण म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के पैरा 7 (1) (ख) के प्रावधानों के तहत् 29 आवेदनों का दो सौ पचास रूपये प्रति दिवस प्रति आवेदन पर एक कार्यदिवस के विलंब हेतु कुल राशि सात हजार दो सौ पचास रूपये मात्र की शास्ति अधिरोपित की गई है।

Related posts

फिट इंडिया मूवमेंट साइकिल रैली का आयोजन हुआ

Reva India News

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा 4 सितंबर को

Reva India News

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर (वायु) की भर्ती हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment