Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्लडबैंक से प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाएं- कलेक्टर

मंडला 4 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लडबैंक का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि ब्लडबैंक से प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाएं। उपलब्ध मशीनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। मशीनों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ब्लड की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए 17 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।  निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, सीएमओ नगर पालिका गजानन नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

1 दिसम्बर से 16वीं म.प्र. विधानसभा सत्र प्रारंभ जिला अधिकारी बगैर कलेक्टर की अनुमति के अवकाश पर नहीं जायेंगे

Reva India News

प्यासों के लिए सेवा : चांदगांव में जल मंदिर प्याऊ घर की स्थापना

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोजित होंगी ग्रामसभाएँ

Reva India News

Leave a Comment