Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए रैन बसेरा का निरीक्षण किया

मंडला 7 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण करते हुए जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रैन बसेरा परिसर में साफ-सफाई का ध्यान दें। परिसर को हमेशा साफ-सुथरा रखें। कलेक्टर ने कहा कि रेन बसेरा में मरीजों के परिजनों के लिये ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही रैन बसेरा का नियमित रूप से फॉलोअप करने के साथ-साथ पर्याप्त प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप (युवा संगम) मेला 20 को

Reva India News

अभाविप मंडला नगर द्वारा रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा।     

Reva India News

शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार तक रहेंगे अब प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक लगेंगे कार्यालय

Reva India News

Leave a Comment