Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप (युवा संगम) मेला 20 को

मंडला, 16 मई 2025

नगरपालिका टाउनहाल मंडला में 20 मई को प्रातः 11 बजे से रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेला युवा संगम मेला का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आईटीआई एवं जिला रोजगार कार्यालय मंडला द्वारा किया जायेगा। मेले में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों एमआरएफ, धूत, अपोलो टायर, डिक्सान, फ्लिपकार्ट आदि कंपनियों के लिए आमधन-ई द्वारा प्लेसमेंट दिया जायेगा। स्थानीय कम्पनियों द्वारा जिले के बेरोजगार युवक-युवतिओं को रोजगार के अवसर दिये जायेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार के अवसर भी दिये जायेंगे। इस मेले में 10वी, 12वी, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण सभी जिनकी उम्र 18 से 28 अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। इक्छुक अभ्यर्थी उक्त दिनांक को शैक्षणिक बायोडाटा एवं मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होवें। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क करें।

Related posts

4 से 9 जनवरी तक नाम दर्ज, हटाने तथा संशोधन के फार्म भरे जा सकते हैं

Reva India News

एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के साथ पोषण माह की शुरुआत हुई

Reva India News

राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा प्रभारी में बदलाव

Reva India News

Leave a Comment