Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की समीक्षा

मण्डला 9 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक चलाए जाने वाले मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर सहित समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाकर हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा। इन शिविरों में लाभ से छूटे हितग्राहियों को 26 जनवरी ग्रामसभा की बैठक के दौरान लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि लोक कल्याण अभियान में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts

योजनाओं के माध्यम से हो रहे प्रयासों को परिणाम में बदलें – रामनिवास रावत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री के निर्देश

Reva India News

चौगान में लगी चौपाल, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं जल संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

Reva India News

डॉ. कीर्ति नादुरकर जिला मेडीकल बोर्ड में सेवाएँ देने आदेशित

Reva India News

Leave a Comment