Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हम होंगे कामयाब अभियान का समापन कार्यक्रम

मंडला 11 दिसंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में भारत ज्योति हायर सेकेन्ड्री स्कूल लालीपुर मण्डला में जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान पखवाड़ा अंतर्गत हम होंगे कामयाब कार्यक्रम 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक चलाया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से उप निरीक्षक शिव नारायण उपाध्याय द्वारा डायल 100 का प्रयोग एवं साईबर सुरक्षा से जुड़े कानूनों पर चर्चा की गई। डिजिटल अरेस्टिंग एवं ऑनलाईन के माध्यम से हो रहे अपराधों के बारे में अपने अनुभव साझा किये और सोशल मीडिया में अनजान लोगों से मित्रता स्वीकार न करने और अपने यूजर आईडी, पासवर्ड एवं ओटीपी किसी से साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने के बारे में बताया।

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मधुलिका उपाध्याय ने जेंडर आधारित हिंसा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, साइबर सुरक्षा हेल्पलाईन 1930 के बारे में बताया। वन स्टॉप सेंटर, हब और शी.बॉक्स पोर्टल में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों को लघु फिल्म चुप्पी तोड़ो दिखाई गई। स्कूल के प्राचार्य सी.बी. जोसेफ द्वारा सशक्त नारी, सशक्त समाज बनाने के लिये कार्यक्रम की महत्ता बताई गई। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के वाइस प्राचार्य शैलेष पटेल, शिक्षक/शिक्षिकायें, छात्रायें एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

श्री सत्य साई जन्मशताब्दी बर्ष 100 वां जन्मोत्सव पर जिला स्तरीय 100 भजन का हुआ आयोजन

Reva India News

कन्या परिसर चटुआमार की माध्यमिक शिक्षिका (पीटीआई) निलंबित

Reva India News

Leave a Comment