Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

मंडला 17 दिसंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में अलग-अलग अनुविभागों से आए कुल 72 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में ग्राम देवदरा निवासी प्रीति पटेल ने वृक्ष काटने की अनुमति, ग्राम पंचायत टिकरिया निवासी घंसू पूसाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त, कोको निवासी भगवान दास ने पीएम आवास योजना की स्वीकृति, टिकरिया निवासी विजय ने विकलांग सहायता, बीजाडांडी निवासी कृष्ण कुमारी यादव ने समग्र आईडी में नाम जुड़वाने के संबंध आवेदन दिए। साथ ही जनसुनवाई में अनेक अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

निवास में पेंषनर्स एसोसिएषन का तहसील स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

Reva India News

कलेक्टर ने नारायणगंज सीएचसी का किया सघन निरीक्षण साफ-सफाई और स्टोर ऑडिट के दिए निर्देश

Reva India News

केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत

Reva India News

Leave a Comment