Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण दल रवाना

मंडला 16 दिसंबर 2024

सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि राज्य पोषित योजनान्तर्गत राज्य के भीतर 3 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण दल को मण्डला से रवाना किया गया है। प्रशिक्षण दल को नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पार्षद वार्ड क्रं. 16 नरेश सिंधिया द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उद्यानिकी के उच्च तकनीकों का अवलोकन एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 30 कृषकों के दल को रवाना किया गया। कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत कृषकों का दल ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पंकज मरकाम के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला, सिवनी एवं छिंदवाडा के अधिनस्थ प्रशिक्षण कराया जाकर कृषकों के प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराते हुए तकनीकी ज्ञानवर्धन व प्रशिक्षित कराया जावेगा। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान मण्डला मोहनसिंह मरावी, राजकिशोर हजारिया कार्यालयीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मण्डला, सुखमनशाह कुमरे, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मोहगांव, टीकाराम नागेश प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी घुघरी एवं अन्य खण्ड स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, याचिका के बाद आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी सफलता, जिला चिकित्सालय को मिले ईएनटी डॉक्टर

Reva India News

प्रदेश में वन्य-जीव पर्यटन अभियान की शुरुआत 4 जनवरी से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को करेंगे चंबल अभयारण्य का भ्रमण

Reva India News

जिले के सभी ग्रामों में हुआ क्लोरिनेशन कार्य

Reva India News

Leave a Comment