Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान धनपुरी में 152 हितग्राहियों को लाभ मिला

मंडला 18 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को विकासखंड नैनपुर के ग्राम धनपुरी में आयोजित मुख्यंत्री जनकल्याण अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर हितग्राही अतरलाल मरावी, रामप्रसाद मरावी, रामदास सरवाह, धर्मसिंह धुर्वे, गिरिजा जंघेला, सरला जंघेला और अनिल मसराम को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया। उन्होंने शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग और आयुष विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में पहुंचे प्रत्येक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार करते हुए निःशुल्क दवाईयां वितरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

जिससे ग्राम के सभी नागरिक इस अभियान का लाभ उठा सकें। उन्होंने नागरिकों को उनकी पात्रतानुसार आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों को पेयजल प्रबंधन, जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने को कहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने नागरिकों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने इस अवसर पर गांव में नशाबंदी करने के निर्देश दिए, जिससे युवा वर्ग नशे की चपेट में न आ सके। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, तहसीलदार नैनपुर सुश्री पूजा राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

बागवानी यंत्रीकरण से लाभान्वित हो रहे जिले के कृषक

Reva India News

कलेक्टर ने की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा 13 अगस्त को कार्यक्रम की रिहर्सल कराने के निर्देश  

Reva India News

रोजगार मेला 17 अगस्त को

Reva India News

Leave a Comment