Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रतनजोत के बीज खाने से बीमार हुए बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

मण्डला 18 दिसंबर 2024

नारायणगंज के ग्राम पंचायत सिकोसी के पोषक ग्राम भानपुर के प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी के 20 बच्चों ने गलती से रतनजोत के बीज खा लिए। चक्कर आने और उल्टी होने पर उन्हें मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में भर्ती किया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तहसीलदार नारायणगंज रैना तामिया और सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज, सीएमएचओ केसी सरोते सहित प्रशासनिक अमले की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में भर्ती बच्चों की स्थिति का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से चर्चा की। मौके पर मौजूद चिकित्सकों को लगातार बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। अस्पताल प्रशासन बेहतर चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

Related posts

हज 2027 के चयनित यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण आज

Reva India News

जेईई, नीट परीक्षाओं की तैयारी के लिए रिफ्रेशर कोचिंग जिला मुख्यालय एवं विकासखंडों में हो रहे संचालित

Reva India News

सरकार आपके द्वार’ शिविर में छात्राओं की छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं का निराकरण

Reva India News

Leave a Comment