Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिवहन विभाग द्वारा शिविर में 47 छात्राओं के लर्निंग लायसेंस बनाए गए

मंडला 19 दिसंबर 2024

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में गुरूवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अन्तर्गत शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय मण्डला में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं में लर्निंग लायसेंस शिविर को लेकर अत्यंत उत्साह देखा गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद नारायण खरे एवं स्टॉफ के सहयोग से महाविद्यालय में अध्ययनरत 47 छात्राओं के लर्निंग लायसेंस बनाये गये। शिविर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, यातायात संकेतों की जानकारी दी गई। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं मोटरकार चलाते समय सीटबेल्ट लगाने की उपयोगिता के बारे में बताया गया। शिविर में महाविद्यालय का स्टॉफ एवं परिवहन कार्यालय मण्डला का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

हरिश्चन्द्र वरकड़े को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment