*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगन्नाथ मन्नालाल चौधरी महाविद्यालय मंडला की सत्र 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषणा
*हंसिका चौरसिया अध्यक्ष व मोनिका भवेदी बनी महाविद्यालय मंत्री को
कार्यकारिणी गठित करते समय मण्डला विभाग संगठन मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामाधार सिंह ने बताया कि स्थापना काल से हीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देश व्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। आज इस संगठन से जुड़े रहे लोग समाज-जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ और कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आदोलन चलाते रहा है।राष्ट्रवादी छात्रों के इस संगठन की हर वर्ष देशव्यापी सदस्यता होती है। देश के सभी विश्वविद्यालयों और अधिकांश कॉलेजों में परिषद की इकाईयां हैं। अधिकांश छात्रसंघों पर परिषद का ही अधिकार है। संगठन का मानना है कि आज का छात्र आज का नागरिक है। हर वर्ष होने वाले प्रांतीय और राष्ट्रीय अधिवेशनों के द्वारा नई कार्यसमिति गठित होती हैं और वर्ष भर के कार्यक्रमों की घोषणा होती है। यह एकमात्र संगठन है जो शैक्षणिक परिवार की अवधारणा में विश्वास रखता है और इसी कारण परिषद के अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर ही चुने जाते हैं। इसकी चार स्तरीय इकाईयां होती है। पहली कॉलेज इकाई, दूसरी नगर इकाई, तीसरी प्रांत इकाई और चौथी राष्ट्रीय इकाई।
मंडला नगर मंत्री प्रिंस सिंह ने कार्यकारिणी घोषणा करते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। देश की युवा छात्र शक्ति का यह प्रतिनिधि संगठन है। इसकी मूल अवधारणा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है।
तत्पश्चात कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें महाविद्यालय अध्यक्ष हंसिका चौरसिया, महाविद्यालय मंत्री मोनिका भवेदी, महाविद्यालय उपाध्यक्ष प्रथा कच्छवाहा, मानसी सोनी, महाविद्यालय सह मंत्री दीपांजलि मरावी, राजेश्वरी वाटी, दुर्गेशनी मरावी, महाविद्यालय स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रमुख गोमती मरावी महाविद्यालय स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट सह प्रमुख रोशनी पंद्राम, महाविद्यालय स्टूडेंट फॉर सेवा प्रमुख ज्योति तेकाम, स्टूडेंट फॉर सेवा सह प्रमुख इंदु कुमोदिनी, महाविद्यालय राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख अनुश्री सिंधिया, महाविद्यालय राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख रश्मि यादव, महाविद्यालय खेलो भारत प्रमुख सुनीला पट्टा, महाविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य रेवती यादव, सुमन यादव, अंकित करचाम को बनाया गया । कार्यकारिणी घोषणा करते समय विभाग संगठन मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामाधार सिंह, नगर मंत्री प्रिंस सिंह, नगर सह मंत्री नयन यादव उपस्थित रहे।
