Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकीकृत शाला बिंझिया में दिवाली की धूम

मंडला, 17 अक्टूबर 2025

एकीकृत शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्ष उल्लासपूर्वक मनाया गया। प्राचार्य श्री मुकेश पांडे के कुशल निर्देशन में दीपावली की तैयारी साफ-सफाई के साथ प्रारंभ हुई। सभी बच्चों ने अपने घरों से एक-एक दीपक डेकोरेट करके स्कूल में जमा किया। बच्चों ने रंगोली डालकर स्कूल को सजाया। मुख्य द्वार एवं अन्य द्वारों पर तोरण लगाए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ माता लक्ष्मी, माता सरस्वती एवं गणेश जी के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात दीपक प्रज्वलित किए गए। फुलझड़ी एवं अनारदाना जलाए गए। प्राचार्य द्वारा सभी बच्चों को दीपावली का महत्व एवं मनाने का कारण बताया गया। पटाखे चलाते समय सावधानियां बरतने की हिदायत दी गई। प्राचार्य श्री मुकेश पांडे के द्वारा समस्त स्टाफ को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सेना को सम्मानित किया

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान का मंडला हेलीपेड पर किया गया आत्मीय स्वागत

Reva India News

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

Reva India News

Leave a Comment