Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सफलता की कहानी दो वर्षीय बालक दिव्यांश मरावी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से मिला लाभ

मंडला 24 दिसंबर 2024

मंडला जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में मंडला के ग्राम मझगांव पडरिया माल ब्लॉक नारायणगंज मंडला निवासी दिव्यांश पिता सोहनलाल मरावी की हृदय रोग से ग्रसित दो वर्ष का बालक की सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए.के. कोल के मार्गदर्शन में ब्लॉक की टीम 23 सितंबर को आयोजित आरोग्यम जन स्वस्थ शिविर मझगांव में जन्मजात विकृति की पहचान करने हेतु पहुंची, आरबीएसके टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाया था कि बालक दिव्यांश जन्म से हृदय रोग से ग्रसित है। इसकी जानकारी डी.ई.आई.एम. अर्जुन सिंह को दी गई, जानकारी प्राप्त होते ही अर्जुन सिंह ने जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से उक्त बच्ची की इको जांच कराकर, अनुशंसा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. विजय सिंह धुर्वे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से लेने के उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार आरबीएसके प्रबंधक अर्जुन सिंह के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बालक का रजिस्ट्रेशन कराकर परिजन की सहमति उपरांत बालक को मान्यता प्राप्त चिकित्सालय नारायण हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल मुंबई रैफर किया गया। 3 दिसंबर 2024 को नारायण हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल मुंबई में बालक की निःशुल्क सफल सर्जरी की जाकर उसे नया जीवन प्रदान किया गया। सफल सर्जरी के बाद बालक के परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर मंडला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक मंडला, नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. कार्यक्रम मंडला, जिला आर.बी.एस.के. प्रबंधक तथा आरबीएसके टीम का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

मध्यप्रदेश में है देश की डेयरी कैपिटल बनने की क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स पाठ्यक्रम शामिल होने पर संगोष्ठी आयोजित

Reva India News

जिले में अब तक 826.3 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 925 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड

Reva India News

गौर नदी संरक्षण के लिए उद्गम से संगम यात्रा का द्वितीय दिवस संपन्न

Reva India News

Leave a Comment