Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सफलता की कहानी जनसुनवाई में श्री विनोद कुमार पटेल को मिला ट्राईसाईकिल

मंडला 24 दिसंबर 2024

जनसुनवाई में श्री विनोद कुमार पटेल निवासी कोरगांव ग्राम पंचायत सेमरखापा जिला मंडला को ट्राईसाईकिल मिलने पर वह बहुत प्रसन्न हुआ। उसने ट्राईसाईकिल मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। उसने बताया कि वह दिव्यांग है और चलने-फिरने में असमर्थ है, जिससे उसे बहुत कठिनाई होती थी। वह अपनी दिव्यांगता के कारण हॉट-बाजार, शहर या गांव में किसी कार्यक्रम में नहीं जा पाता था। उन्होंने बताया कि उसे ग्राम पंचायत द्वारा सूचना मिली कि दिव्यांगजनों को पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा ट्राईसाईकिल प्रदान की जाती है। जिससे दिव्यांगजनों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई महेन्द्र पटेल के साथ जनसुनवाई में आया और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को आवेदन पत्र देकर ट्राईसाईकिल की मांग की। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिव्यांग श्री विनोद कुमार पटेल को तत्काल ट्राईसाईकिल प्रदान किया। श्री विनोद कुमार पटेल ट्राईसाईकिल पाकर बहुत प्रसन्न हुआ। वह ट्राईसाईकिल पाकर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को धन्यवाद देते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम की प्रशंसा की।

Related posts

11 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

रैली, नारे, दीवार, लेखन और पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है

Reva India News

ओवरलोड डोलोमाइट डंपर पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment