Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई

मंडला 31 दिसंबर 2024

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के लिए कॉलेज चलो अभियान को मूर्त रूप देने के लिए शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज चलो अभियान के लिए संयोजक राजकुमार सिंगौर को बनाया गया। इसके साथ ही कॉलेज चलो अभियान के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। महाविद्यालय के आसपास के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संयोजक एवं समिति के सदस्यों द्वारा कॉलेज चलो अभियान के तहत विभिन्न स्थलों एवं स्कूलों में भ्रमण हेतु चिन्हित किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में समिति के सदस्य द्वारा डॉ. घनश्याम झरिया एवं डॉ. प्रशांत यादव द्वारा ग्राम पंचायत अंजनिया का भ्रमण कर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारी तथा अभिभावकों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को प्रेरित करने हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पाठ्यक्रम आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

Related posts

सेक्टर स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम चौपाल संपन्न सामूहिकता, स्वैच्छिकता से होंगे लोकहित के कार्य

Reva India News

गुरूवार को सर्व सनातनी समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Reva India News

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन 31 जुलाई तक

Reva India News

Leave a Comment