Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बड़ादेव पेनठाना में सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

मंडला 5 जनवरी 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शनिवार को देवनगर बड़ादेव पेनठाना स्थापना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने पेनठाना में पूजा-अर्चना कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में गोंड़ी भाषा, आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, इतिहास, वीरगाथा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति, गोंड़ी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण का प्रतीक है, जो हमारे आदिवासी समाज के समृद्ध संस्कृति और विरासत को सहेजकर रखा है। बड़ादेव पेनठाना स्थापना के अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री श्री नीरज मरकाम, गोंड़ी धर्माचार्य सहित श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Related posts

विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 मार्च को एमपीटॉस पोर्टल से प्राप्त होंगे प्रवेश पत्र

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 सितम्बर 2023

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वी किस्त वितरण 5 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment