Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले के 945 मतदान केन्द्रों में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन संपन्न हुआ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की बैठक सह प्रेस वार्ता ली

मंडला 6 जनवरी 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को जिला योजना भवन में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत जिला योजना भवन में सोमवार को राजनैतिक दलों की बैठक व सह प्रेस वार्ता ली। उन्होंने बताया कि मंडला जिले के 945 मतदान केन्द्रों में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन हो रहा है। अंतिम प्रकाशित नामावली की प्रतियाँ बीएलओ के साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और पत्रकारगण उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने अंतिम प्रकाशन में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विधानसभावार पुरूष मतदाता, महिला मतदाता और जेंडर व ईपी रेशो के बारे में बताया। मतदान केन्द्रों में पुरूष एवं महिला मतदाताओं की संख्या के संबंध में तुलनात्मक जानकारी दी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने विधानसभावार पीडब्ल्यूडी मतदाता, 85प्लस मतदाता एवं 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या के संबंध में जानकारी दी। इसी प्रकार से प्रेस वार्ता में विधानसभावार सर्विस वोटर्स और एनआरई वोटर्स के बारे में बताया गया।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार वर्ष में चार तिथियों के आधार पर निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य संपन्न किया जाता है। इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्ति अपना नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकते हैं। ऐसे आवेदनों का निराकरण संबंधित पुनरीक्षण अवधि में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप शुरू किया गया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे नाम जोड़ने या ईपिक की त्रुटियों के सुधार हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। उन्होंने आयोजित बैठक एवं सह प्रेस वार्ता में वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एनव्हीएसपी वेब पोर्टल पर भी ऑनलाईन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। आयोजित बैठक एवं सह प्रेस वार्ता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत अंतिम प्रकाशित फोटोयुक्त नामावली की प्रतियां एवं सीडी सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने सभी राजनैतिक दलों से कहा कि मतदान केन्द्रों में अपने बीएलए नियुक्त करने की सूची प्रदान करें।

Related posts

कलेक्टर ने की एपीसी बैठक की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

एसडीएम मंडला ने किया नल जल योजना का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment