Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नायब तहसीलदार बबलिया ने किया डालाखापा और मलठार मतदान केंद्र का निरीक्षण

मंडला, 13 नवंबर 2025

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत मण्डला जिले के सभी विधानसभा में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए बीएलओ की टीम द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा मतदाताओं से संपर्क कर बीएलओ के कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है।

गुरुवार को नायब तहसीलदार वृत बबलिया श्री आलोक सोनी ने मतदान केंद्र क्रमांक 127 डालाखापा एवं 128 मलठार में गणना पत्रक वितरण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पटवारी तथा बीएलओ उपस्थित रहे।

Related posts

जनपद पंचायत सीईओ बीजाडांडी ने किया जल गंगा संवर्धन के कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 सितम्बर 2023

Reva India News

राज्यसभा सांसद को बताई मांग, मिला समर्थन संविदा स्वास्थ्य कर्मियो की हडताल से कामकाज प्रभावित, लोग परेशान

Reva India News

Leave a Comment