Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों की सुनवाई की

मंडला 7 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों पर तत्काल निराकरण नहीं हो सका उसके लिए आवेदक को समय सीमा दे दी गई है। विभाग प्रमुख अधिकारियों को जनसुनवाई के उक्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करते हुए आवेदक को अवगत कराना होगा। आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए।

आयोजित जनसुनवाई में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, गरीबी रेखा की सूची में नाम जुड़वाने, विद्युत संबंधी समस्या, ट्राईसिकल प्रदाय करने, श्रवण यंत्र प्राप्त करने, मजदूरी भुगतान, अनुग्रह सहायता राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ हेतु, भूमि का सीमांकन, बिजली की समस्या, उच्च शिक्षा संबंधी समस्या, पीएमजीएसवाई सहित विभिन्न प्रकार की समस्या से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

Related posts

25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली जाने वाली शपथ

Reva India News

राज्य स्तरीय शालेय थांगता प्रतियोगिता रीवा के लिए जिले के 16 खिलाड़ियों का चयन, ज्ञान सागर के 11 खिलाड़ी होंगे शामिल

Reva India News

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज

Reva India News

Leave a Comment