Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मानव सेवा ही माधव सेवा है, इसलिए दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण किया गया जपं. बिछिया में भारत सरकार की एडिप योजना एलिम्को सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न हुआ

 

मंडला 7 जनवरी 2025

मानव सेवा ही माधव सेवा है, इसलिए जिले में विभिन्न शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसिकल, श्रवण यंत्र और हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं। जिससे दिव्यांगजनों की कठिनाईयों को दूर किया जा सके। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पोषण और सुरक्षा की दिशा में लगातार काम कर रही है। दिव्यांगजनों के हित में अधिकांश योजनाएं संचालित की गई हैं। दिव्यांगजनों को प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन दिया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। मंगलवार को जनपद पंचायत बिछिया में आयोजित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत दिव्यांगजनों हेतु भारत सरकार की एडिप योजना एलिम्को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में दिव्यांगजनांे को विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सकुना उइके, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव के द्वारा ई-साईकिल रिक्शा, हेलमेट और श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को निर्देशित किया कि ई-साईकिल रिक्शा चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।

Related posts

संभागायुक्त श्री अभय वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संभाग के जिला कलेक्टरों को दिये निर्देश

Reva India News

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण हेतु प्रस्ताव की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर

Reva India News

कोविड संक्रमण से बचने बस आपरेटर्स को दी समझाईश

Reva India News

Leave a Comment