Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गाँव में विकास और निर्माण कार्य कर प्रगति लाई जाएगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जामगाँव में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

मंडला 7 जनवरी 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रविवार को जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम जामगांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विकास कार्यों की सौगात और नववर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से विभिन्न जनकल्याण के कार्य संपन्न होंगे। इससे इस क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। सभी के जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं एवं निर्माण कार्यों के माध्यम से लगातार विकास कर रही है।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के आगमन पर ग्रामीणजनों ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। कलश यात्रा निकाली गई। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इस अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास में आईटीआई रसईयादौना के प्रशिक्षार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के सूत्र

Reva India News

मकर संक्रांति पर संगम घाट पहुँचीं मंत्री श्रीमती उइके नौका विहार कर घाटों का किया भ्रमण

Reva India News

डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्लानिंग सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

Reva India News

Leave a Comment