Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तहसील और एसडीएम न्यायालय घुघरी का निरीक्षण किया

मंडला 8 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को तहसील और एसडीएम न्यायालय घुघरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील और एसडीएम न्यायालय में चलित प्रकरणों की जांच की गई। उन्होंने न्यायालय में चलित प्रकरणों को नियमित रूप से ऑनलाईन दर्ज करने के निर्देश दिए। न्यायालय में लम्बित बटवारा प्रकरण, फौती नामांतरण, अविवादित बटवारा सहित संपूर्ण प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने को कहा। उन्होंने न्यायालय के रिकार्ड को व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तहसील न्यायालय के प्रकरणों को ऑनलाईन दर्ज नहीं करने पर संबंधित शाखा प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकिप खान, तहसीलदार श्री चंद्रकुमार वट्टे सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

वर्षा की जानकारी

Reva India News

शहीद भगत सिंग” से प्रेरणा लेना अपराध है क्या- अभिनव चौरसिया

Reva India News

तहसीलदार मण्डला ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण गतिविधियों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment