Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में सुनी गई आवेदकों की समस्याएं

मंडला 14 जनवरी 2025

जिला योजना भवन में आयोजित हुई जनसुनवाई में 16 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पन्न हुई जनसुनवाई में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मण्डला निवासी रंजना कुशराम ने स्थानी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में, डॉ. राधाकृष्ण वार्ड मण्डला निवासी ने  आरती भारतीया ने वेतन राशि के भुगतान के संबध में आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव और सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

मंडला जिले के 9 ब्लॉकों में आयोजित किया जा रहा वित्तीय साक्षरता शिविर

Reva India News

Leave a Comment