Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अभियान के दौरान बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें –  कलेक्टर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 15 जनवरी 2025

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि नेत्र ज्योति अभियान के दौरान प्रत्येक गांव, हाट-बाजारों तक पहुंचते हुये 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों और 45 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जिला तथा विकासखण्ड स्तर के अधिकारी फील्ड विजिट करते हुये अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की मॉनीटरिंग करें।

कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान अभियान के तहत जिले में 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान को मिशन मोड में चलाएं। उन्होने कहा कि चिन्हांकन करते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं। प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करते हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाएं। योजना भवन में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.सी. सरोते सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पहली प्राथमिकता कलेक्टर सिविल हॉस्पिटल नैनपुर का गहन निरीक्षण मरीजों और परिजनों से सीधे रूबरू हुए कलेक्टर; रोगी कल्याण समिति को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Reva India News

बरसात के दिनों में सर्पदंश से बचाव, इलाज एवं भ्रांतियों से बचें नजदीकी अस्पताल में लेकर तुरंत जाएं

Reva India News

एनएचआरसी सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो का 29 मई को मंडला आगमन, मानवाधिकार पर करेंगे चर्चा

Reva India News

Leave a Comment