Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संगम घाट में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला 15 जनवरी 2025

प्रशासन वन स्टॉप सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को संगम घाट जिला मण्डला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत जन सामान्य को जागरूक करने हेतु संपर्क कार्यक्रम किया गया। जिसके अंतर्गत प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मधुलिका उपाध्याय द्वारा लोगों को एनीमिया से बचने के लिये पोष्टिक अहार का सेवन करने, किसानों को फसल एवं सब्जियों में रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद का उपयोग करने एवं कीटनाशक जैसी विभिन्न दवाईयों का उपयोग सब्जियों में न करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा 181 महिला हेल्पलाईन, डायल 100 सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाईन, साइबर सुरक्षा हेल्पलाईन 1930 के बारे में बताया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं शी बॉक्स पोर्टल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की देख भाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया। उक्त अभियान में केसवर्कर साक्षी पटवा और आशा नंदा उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम जाने वाले यात्रियों की सूची तैयार तहसील कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी शुभंकर एवं जागरूकता गीत विमोचित

Reva India News

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा का हुआ गठन

Reva India News

Leave a Comment