Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षा के क्षेत्र में ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ एक प्रेरणा

मंडला 19 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मानवता और शिक्षा के प्रति अपनी निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण पेश करते हुए अर्सी अंजुम को रेडक्रास सोसाइटी द्वारा पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहायता से अर्सी को राजगढ़ में अपनी नर्सिंग कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिला है। जिससे न केवल उसकी शिक्षा पूरी होगी, बल्कि यह कदम आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम साबित होगा। ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा का योगदान अनमोल है। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों ने इस अभियान को मजबूती दी है। श्री मिश्रा ने न केवल अर्सी अंजुम की सहायता कर उसकी शिक्षा को साकार किया, बल्कि इस अभियान के माध्यम से उन्होंने जिले में लड़कियों की शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। उनका यह कदम प्रेरित करता है कि हम सब मिलकर बेटियों की शिक्षा और उनकी उन्नति के लिए एक साथ काम करें। यह प्रयास न केवल अर्सी के जीवन को दिशा देगा, बल्कि यह पूरे जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी है। श्री मिश्रा की यह सहायता न केवल आर्थिक बल्कि समाज की सेवा के प्रति उनके प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि किस प्रकार सरकारी सेवाएं और व्यक्तिगत प्रयास समाज के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इस नेक कार्य के लिए जिला शिक्षा केंद्र मंडला के डॉ. शेषमणी गौतम ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा का यह कदम निश्चित रूप से अन्य व्यक्तियों और संगठनों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा और आगे भी समाज के कल्याण के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे है।

Related posts

Reva India News

जल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए पीएचई, राजस्व एवं संबंधित निकाय टीम के रूप में कार्य करें

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, पत्रकार, श्रद्धालु और नागरिकगण पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment