Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 मई 2023

मवई क्षेत्र दौरा: कलेक्टर ने वनाधिकार सर्वे के कार्यों का लिया विस्तृत जायजा

लाड़ली बहना, स्कूल भवनों, तेंदूपत्ता संग्रहण की देखी प्रगति

मण्डला 31 मई 2023

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मवई तथा बिछिया विकासखंड के लोहटा, मोतीनाला, पनारीखेड़ा, नरहरगंज एवं खुदराही आदि ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने वनधन विकास केन्द्र, वनभूमि में पट्टा वितरण के लिए किए जा रहे सर्वे प्रक्रिया, जल-जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्य, लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत किए जा रहे डीबीटी लिंकेज, शाला भवनों के मरम्मत कार्य तथा तेंदुपत्ता संग्रहण आदि का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणजनों से शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। भ्रमण के दौरान क्षेत्र के वन मंडलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग करें

 

कलेक्टर ने वनधन विकास केन्द्र बिछिया के निरीक्षण के दौरान कोदो-कुटकी संग्रहण, प्रोसेसिंग, पैकिंग प्रक्रिया तथा मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली। डॉ. सिडाना ने कहा कि उत्पादन में बाजार की मांग को ध्यान रखें। उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग करें। इस संबंध में उन्होंने ग्रामीण आजीविका परियोजना से समन्वय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहद तथा महुआ संग्रहण के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वनधन विकास केन्द्र में कार्यरत श्रमिकों से मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र के परिसर में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

वनभूमि में किए जा रहे सर्वे प्रक्रिया का जायजा

 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिडाना ने वनग्राम लोहटा, पनारीखेड़ा, नरहरगंज तथा खुदराही आदि ग्रामों में वनभूमि पट्टे के लिए किए जा रहे सर्वे कार्य का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उन्हें वनभूमि पट्टा से मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को समझाईश दी कि पट्टे का किसी अन्य प्रायोजन में उपयोग न करें।

स्व-सहायता समूह से कराएं नलजल योजना का संचालन

 

पनारीखेड़ा में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जल-जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इंटेकवेल तथा उपभोक्ताओं को दिए गए कनेक्शन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक कनेक्शन पर अनिवार्य रूप से टोंटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम की नलजल योजना को स्व-सहायता समूह के माध्यम से संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंच तथा ग्रामीणों से आव्हान किया कि वे जलकर की राशि वसूल कराएं तथा विद्युत देयकों का समय पर भुगतान करें।

डीबीटी कार्य के लिए रणनीति बनाएं

 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सेंट्रल बैंक मोतीनाला में लाड़ली बहना योजना के तहत किए जा रहे डीबीटी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीबीटी कार्य के लिए महिलाओं की संख्या के आधार पर रणनीति बनाकर कार्य पूर्ण कराएं। इसी प्रकार बैंक में उपस्थित स्टॉफ को ध्यान में रखकर मोबीलाईजेशन प्लॉन तैयार करें।

 

15 जून के पहले पूर्ण कराएं शाला भवनों की मरम्मत

 

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने भ्रमण के दौरान प्राथमिक शाला खुदराही का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए शाला भवन में किए जा रहे मरम्मत कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूल भवनों में मरम्मत, रंगाई-पुताई तथा पेंटिंग का कार्य 15 जून से पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। शिक्षक स्वयं पहल करते हुए स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण तैयार करें। उन्होंने स्कूलों की शौचालयों को क्रियाशील बनाते हुए उनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित शिक्षकों को मोटीवेट करते हुए कहा कि जो भी शिक्षक बेहतर कार्य करेंगे वे शाला प्रवेश उत्सव के दौरान कलेक्टर की ओर से उत्सव में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को विशेष अवसरों पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने बिछिया के सिझौरा में एकलव्य छात्रावास तथा एकलव्य स्कूल के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया।

तेंदूपत्ता संग्राहकों से की चर्चा

 

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मवई क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अलग-अलग ग्रामों में तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य में लगे श्रमिकों से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम लोहटा, पनारीखेड़ा, नरहरगंज तथा खुदराही में तेंदूपत्ता संग्राहकों से चर्चा करते हुए उनके कार्य एवं भुगतान के संबंध में जानकारी ली।

 

 

 

 

 

 

 

 

बाढ़, अतिवृष्टि से निपटने बैठक 2 जून को

मण्डला 31 मई 2023

मानसून वर्ष 2023 में बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों हेतु सर्व विभाग प्रमुखों की जिला स्तरीय बैठक 1 जून 2023 दिन गुरूवार को होना नियत था, उक्त बैठक के शेडयूल में आंशिक संशोधन करते हुये अब 2 जून 2023 दिन शुक्रवार को सायं 3:30 बजे योजना भवन के मीटिंग हॉल में आयोजित होगी। सभी उपरोक्त बैठक में विभागीय जानकारी के साथ एवं अपने सुझाव सहित अनिवार्यतः उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं के रोकथाम तथा समन्वय के लिए गठित समिति की बैठक 2 को

मण्डला 31 मई 2023

जिला स्तरीय समिति द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के तारतम्य में एनसीओआरडी गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के अनुपालन में प्रत्येक तिमाही में बैठक का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर की अध्यक्षता में 2 जून 2023 को सायं 3:30 बजे से जिला योजना भवन में उक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में सूचना का आदान प्रदान करना, जिले में अफीम, भांग आदि की फसल की अवैध खेती की निगरानी करना, ऐसे प्रकरण जो क्रास स्टेट संबंधी हों उनकी जांच की प्रगति की निगरानी करना, स्कूलों, कॉलेजों आदि में नशीली दवाओं के दुरूपयोग विरोधी जागरूकता को बढ़ावा देना, एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों और दवाओं के हानिकारक प्रभावों पर मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, जिलों में मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करना, मादक पदार्थों का पता लगाने के लिए उपकरणों की आवश्यकताओं का आंकलन करना और इनकी व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाना एवं जिले में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का पर्यवेक्षण करना आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक-07642-251079

मण्डला 31 मई 2023

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन सत्र 2023 हेतु जनसामान्य को लू-(तापघात) के प्रकोप से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, पेयजल समस्या एवं विद्युत समस्याओं के संबंध में जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों एवं उनके समुचित निराकरण हेतु कार्यालय कलेक्टर मण्डला के अधीक्षक कक्ष में स्थापित जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम (दूरभाष क्रमांक-07642-251079) में जिलेभर से प्रतिदिन प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु सहायक ग्रेड-3 लोक निर्माण विभाग संभाग भरतलाल झारिया मण्डला की ड्यूटी 23 मई 2023 से 15 जून 2023 तक दिनों एवं समय के लिये लगाई गई थी। अपर कलेक्टर ने भरतलाल झारिया की ड्यूटी निरस्त करते हुये इनके स्थान पर विजय झारिया भृत्य (मो.नं. 9244061953) कार्यालय वाणिज्यकर अधिकारी मण्डला की 30 मई 2023 से 15 जून 2023 ड्यूटी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज

मण्डला 31 मई 2023

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 1 जून 2023 को जिला योजना भवन में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित गई है। बैठक में मातृ स्वास्थ्य, अनमोल पोर्टल रैंकिंग, मातृ मृत्यु समीक्षा, शिशु स्वास्थ्य रैंकिंग, सीएम हेल्पलाईन तथा सिकल सेल एनीमिया की समीक्षा की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आयुष स्वास्थ्य शिविर 2 को निवास में

मण्डला 31 मई 2023

जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि शासकीय आयुर्वेद औषधालय परिसर निवास में 2 जून 2023 को आयुष मेला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 2 को

मण्डला 31 मई 2023

आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर में आ रही कठिनाईयों (माड्यूल ओटीसी चालान वेब पोर्टल, पेय फिक्सेशन, पेंशन प्रकरण, एनपीएस, हेररकी बनाना) के समाधान हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिये जाने हेतु प्रशिक्षण का आयोजन जिला योजना भवन सभाकक्ष मण्डला में 2 जून 2023 (शुक्रवार) को दोपहर 2 बजे से 5 तक किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में प्रवेश 3 जून तक

मण्डला 31 मई 2023

विशिष्ट आवासीय विद्यालय में कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में एसटी विकलांग संवर्ग की 5वी उत्तीर्ण 2 छात्राओं को वर्तमान सत्र की कक्षा 6वी में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 3 जून 2023 निर्धारित की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 2 को

मण्डला 31 मई 2023

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में 2 जून 2023 को दोपहर 3:30 बजे जिला योजना भवन मंडला में आयोजित की गई है।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर हुई परिचर्चा

कलेक्टर ने दी पात्रता, प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी

 

मण्डला 31 मई 2023

                योजना भवन में म.प्र. सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर परिचर्चा आयोजित हुई। परिचर्चा में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, जीएमडीआईसी श्री वास्कले, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं रोजगार प्रदाता फर्म के संचालक उपस्थित थे।

                कलेक्टर ने परिचर्चा को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए एक निर्धारित राशि मिलेगी जिसके आधार पर विद्यार्थी आगे प्रशिक्षण एवं पढ़ाई साथ-साथ कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के अभाव में वंचित रहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है। डॉ. सिडाना ने योजना के तहत विद्यार्थियों एवं प्रतिष्‍ठानों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही योजना के लिए पात्रता, अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्टाईपेंड, फर्म के पंजीकरण की प्रक्रिया, शर्तें आदि के बारे में बताया। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठानों के लिए 7 जून से ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीयन प्रारंभ हो रहे हैं। इसी प्रकार युवाओं के लिए 15 जून 2023 से पंजीयन प्रारंभ हो रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए https://mmsky.mp.gov.in/ पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्लेसमेंट ड्राइव में 12 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

 

मण्डला 31 मई 2023

                प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय आईटीआई मंडला में वाल्वो, आयशर कंपनी भोपाल द्वारा ऑनलाइन, ऑफलाइन अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राईव में मंडला जिले के 35 प्रशिक्षणार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया जिसमें कंपनी द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण विभिन्न ट्रेड के 12 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया। प्रशिक्षणार्थियों को कंपनी द्वारा 10 जून 2023 तक कंपनी ज्वाइन करने निर्देशित किया गया है। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 9650 से 10507 रुपए प्रतिमाह स्टायपेंड एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

आयुष मेला एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 

मण्डला 31 मई 2023

                निःशुल्क ब्लॉक स्तरीय आयुष मेले का शासकीय कन्या शाला परिसर मोहगांव में आयोजन किया गया। शिविर में औषधीय पौधों, मोटे अनाजों की भी प्रदर्शनी लगाई गई एवं लोगों को अनाजों का महत्व तथा औषधि पौधों के बारे में बताया गया। साथ ही समुदाय को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया। शिविर के आयोजन में नोडल अधिकारी डॉ. आशीष कोठारिया, रिया आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ. दिलीप झारिया होम्योपैथ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल धुर्वे, डॉ. अंजली कार्तिकेय, डॉ. जितेंद्र शाह दीपक मंडलोई एवं स्टॉफ उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संयुक्त कलेक्टर को जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास का प्रभार

 

मण्डला 31 मई 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे को जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण (डूडा) का कार्य प्रभार सौंप दिया है। उन्होंने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

 

 

 

Related posts

सरकार अंतिम छोर के प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है- मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके शिविर में शामिल होने कलेक्टर की अगुवाई में बस से पहुँचे सभी जिला अधिकारी नैनपुर में आयोजित किया गया जन शिकायत निवारण शिविर  

Reva India News

जन स्वास्थ्य शिविर जंतीपुर में मरीजों को मिले समुचित उपचार – कलेक्टर

Reva India News

शिविर लगाकर किए गए पंजीयन, जारी किए गए खाद्य लाइसेंस,

Reva India News

Leave a Comment