Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा मनाया गया ’ड्राईवर्स डे’

मंडला 24 जनवरी 2025

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशन में शुक्रवार को ’सड़क सुरक्षा माह 2025’ के ’परवाह’ थीम के अन्तर्गत ’ड्राइवर्स डे’ के अवसर पर परिवहन कार्यालय मंडला एवं यातायात थाना मंडला के तत्वाधान में बस स्टैंड मंडला में ड्राइवर्स डे मनाया गया। जहां पर बस ड्राइवर्स को सुरक्षित वाहन चलाने, शराब का सेवन न करने, यात्रियों से मृदु व्यवहार रखने, बस में संबंधित वैध दस्तावेज रखने एवं बस स्टैंड में यथा स्थान पर वाहन खड़ा करने आदि के संबंध में समझाईश दी गई। साथ ही बस चालकों को वाहन के दस्तावेजों को सुरक्षित रखने हेतु फाइल फोल्डर का वितरण किया गया। इस अभियान में परिवहन कार्यालय मंडला एवं यातायात थाना मंडला का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

कर्मचारियों के समयमान वेतनमान स्वीकृत

Reva India News

आज महाशिवरात्रि पर होंगा अनुष्ठान

Reva India News

Leave a Comment