Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग के निर्माण कार्य की जाँच करने के निर्देश दिए  

मंडला 27 जनवरी 2025

      कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग जंतीपुर से कोंड्रा की जाँच करने के निर्देश दिए हैं। उक्त मार्ग की लम्बाई 1.6 किलोमीटर तथा लागत 88 लाख 36 हजार रूपए है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को उक्त मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग में जगह जगह गड्ढे और ऊबड़ खाबड़ पाया गया।

                                           उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित करने को कहा है। उक्त जांच टीम निर्धारित समय सीमा में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, प्रभारी तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।  

Related posts

कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विद्यार्थियों से चर्चा

Reva India News

स्वास्थ्य ठीक होतेही लच्छो बाई ने कराया वैक्सीनेशन

Reva India News

Leave a Comment