Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 76 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

मंडला 28 जनवरी 2025

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समुचित निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में 76 आवेदनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

सम्पन्न हुई जनसुनवाई में राधाकृष्णन वार्ड मण्डला निवासी दिनेश साहू ने गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के संबंध में, ग्राम कामता निवासी अशोक दास पनरिया ने दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं मिलने के संबंध में, ग्राम धनपुरी निवासी दयाराम ने स्वामित्व योजनांतर्गत पटटा दिलाने के संबंध में, स्वामी सीताराम वार्ड निवासी लक्ष्मी चौधरी ने इलेक्ट्रिक ई रिक्शा प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

 

भुवनेश्वर सिंगौर को तत्काल मिला ट्राईसाइकिल

 

ग्राम सर्री नैनपुर निवासी भुवनेश्वर सिंगौर ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करते हुए ट्राईसाइकिल की मांग की। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने परीक्षण उपरांत मौके पर ही भुवनेश्वर सिंगौर को सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से तत्काल ट्राईसाइकिल प्रदान किए। समस्या के त्वरित निराकरण के लिए भुवनेश्वर ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

7 से 13 मार्च तक मनाया जाएगा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment