Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ नर्मदा, पवित्र नर्मदा अभियान का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने किया लोगो का विमोचन  

मंडला 3 फरवरी 2025

जिला प्रशासन की अभिनव पहल के अंतर्गत नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्वच्छ नर्मदा, पवित्र नर्मदा अभियान का शुभारंभ करते हुए लोगो का विमोचन किया। यह अभियान नर्मदा तटों की स्वच्छता और संरक्षण हेतु प्रशासन और जन सहयोग की संयुक्त पहल से संचालित किया जाएगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएम वर्मा, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री आकिप खान, निवास एसडीएम श्री शाहिद खान तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे।

नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि हम सब स्वच्छता का संकल्प लेते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। हम सब मिलकर इस अभियान के तहत माँ नर्मदा तटों के साथ-साथ शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास करें। उन्होंने आग्रह किया कि सभी अधिकारी गंदगी फेलाने वालों पर कार्यवाही कराएं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि नर्मदा नदी के घाटों में कचरा, गंदगी न फैलाएँ, नहाने व कपड़ा धोने हेतु साबुन इत्यादि का उपयोग न करें। कचरे को डस्टबीन में ही डालें। नर्मदा को स्वच्छ बनाए रखने हेतु अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा श्री आशुतोष ठाकुर नेे प्रेजेन्टेशन के माध्यम से स्वच्छ नर्मदा, पवित्र नर्मदा अभियान की विस्तार से जानकारी दी।

Related posts

जिला योजना समिति के नगरीय क्षेत्र के सदस्यों के रिक्त स्थानों का निर्वाचन 18 को

Reva India News

 *अंधी हत्या का 10 घंटे में खुलासा*

Reva India News

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट जागरूकता एवं चेकिंग अभियान 900 से अधिक वाहनों की जांच, मंडला पुलिस ने तेज किया हेलमेट अभियान

Reva India News

Leave a Comment