Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बघेली लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ महिष्मती घाट में आयोजित हुआ निर्झरणी महोत्सव

मंडला 4 फरवरी 2025
माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर महिष्मती घाट में निर्झरणी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन तथा संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पवित्र माँ नर्मदा के धन्यता के इस उत्सव में संस्कृति विभाग तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, प्रफुल्ल मिश्रा, जयदत्त झा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम, परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से आए कलाकार कल्याणी मिश्रा एवं साथी द्वारा बघेली लोक गायन की प्रस्तुतियां दी गई। उमेश नामदेव एवं साथियों द्वारा नौरता नृत्य प्रदर्शन किया गया एवं सुश्री शालिनी खरे एवं साथियों जबलपुर द्वारा मां नर्मदा की गाथा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  स्थानीय कलाकार आंशिक पटेल ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। श्याम बैरागी ने  पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य सामाजिक विषयों पर कविता पाठ किया।

Related posts

अवैध बोरवेल खनन करने वाले वाहन को जप्त कर थाना कोतवाली की अभिरक्षा में सौंपा गया

Reva India News

गर्ल्स कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment